ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : मस्कट में बंधक बनाई गई जोगीदीपिका सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौटी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दर्शन कर अयोध्या से लौटे राम भक्तों का विधायक ललित चंद्राकर ने ... छत्तीसगढ़ का बजट पूरी तरह हवाहवाई बजट : जुमलेबाजी के सिवा कुछ भी नहीं : वोरा यह बजट 'आमजनो की समृद्धि के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास को प्रोत्साहित करने वाला बजट...सरोज पाण्... कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपाईयों का फुटा आक्रोश किया पुतला दहन* दुर्ग में केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस एवं छत्तीसगढ़ शासन मंत्री व ... पटेल चौक पर मार्ग बाधित करने वालों पर कार्यवाही: माँ भद्रकाली के पावन धरा बेमेतरा में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ 1282 रहटादह का 60 वा महाधिवेशन ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपाईयों का फुटा आक्रोश किया पुतला दहन* छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 रामराज की स्थापना करने वाला जन-जन का बजट - जितेन्द्र वर्मा

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों एवं मीडिया की बैठक संपन्न

0 33

मतदाता सूची के अंतिम

प्रकाशन के संबंध में

राजनैतिक दलों एवं

मीडिया की बैठक संपन्न

दुर्ग, 08 फरवरी 2024/ निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2024 मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजनैतिक दलों और मीडिया की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया को निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में कुल संसदीय निर्वाचक क्षेत्र 01 (07 दुर्ग(सामान्य)), कुल विधानसभा क्षेत्र 06 है जिसमें 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 66 वैशाली नगर, 65 भिलाई नगर एवं 67 अहिवारा विधानसभा तथा आंशिक विधानसभा 68 साजा एवं 69 बेमेतरा है। कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1479 है।
निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2024 की स्थिति में प्रांरभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 तक की स्थिति में पुरूष 714106, महिला 721472, थर्ड जेंडर 54 है, जिसमें कुल 1435632 मतदाता है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 तक की स्थिति में पुरूष 700301, महिला 708020, थर्ड जेंडर 55 है। जिसमें कुल 1408376 मतदाता है।
वर्तमान में विधानसभावार मतदाता संख्या 08 फरवरी 2024 की स्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन में 246 मतदान केन्द्र है, जिसमें पुरूष 106799, महिला 108082 एवं अन्य 02 तथा कुल 214883 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण में 227 मतदान केन्द्र है, जिसमें 108009, महिला 108944 एवं अन्य 05 तथा कुल 216958 मतदाता है। विधानसभा क्रमांक 64 दुर्ग शहर में 215 मतदान केन्द्र है, जिसमें पुरूष 111599, महिला 116384 एवं अन्य 22 तथा कुल 228005 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर में 167 मतदान केन्द्र है, जिसमें पुरूष 81333, महिला 81080 एवं अन्य 03 तथा कुल 162416 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर में 242 मतदान केन्द्र है, जिसमें पुरूष 123994, महिला 123971 एवं अन्य 10 तथा कुल 247975 मतदाता है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा में 259 मतदान केन्द्र है, जिसमें पुरूष 115480, महिला 117390 एवं अन्य 10 तथा कुल 232880 मतदाता है। आंशिक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा में 101 मतदान केन्द्र है, जिसमें पुरूष 43884, महिला 43127 एवं अन्य 03 तथा कुल 87014 मतदाता है। आंशिक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 बेमेतरा में 22 मतदान केन्द्र है, जिसमें पुरूष 9203, महिला 9042 तथा कुल 18245 मतदाता है। इस तरह दुर्ग जिले के विधानसभा पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर एवं अहिवारा तथा बेमेतरा जिले के आंशिक साजा एवं बेमेतरा आंशिक विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1479 मतदान केन्द्र है। जिसमें कुल पुरूष 700301, महिला 708020 एवं अन्य 55 तथा 1408376 मतदाता है।
18-19 वर्ष की आयु वर्ग समूह में 31317 मतदाता पंजीकृत है। प्रारंभिक प्रकाश में 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 26763 थे, इस प्रकार इस आयु वर्ग में पुनरीक्षण के दौरान कुल 4554 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इसी प्रकार वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 13984 है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या प्रारंभिक प्रकाशन 7747 से बढ़कर अंतिम प्रकाशन में कुल 8856 है। पुनरीक्षण के दौरान कुल 1109 दिव्यांग मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
विधानसभावार दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन में पुरूष 1248 एवं महिला 862 तथा कुल 2110 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण में पुरूष 635 एवं महिला 503 तथा 1138 कुल मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर में पुरूष 728, महिला 486 एवं अन्य 01 तथा 1215 कुल मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर में पुरूष 403 एवं महिला 276 तथा कुल 679 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर में पुरूष 728 एवं महिला 580 तथा 1308 कुल मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा में पुरूष 963 एवं महिला 672 तथा कुल 1635 मतदाता है। इसी तरह आंशिक साजा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 में पुरूष 391 एवं महिला 261 तथा 652 कुल मतदाता है। आंशिक बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 में पुरूष 70 एवं महिला 49 तथा 119 कुल मतदाता है। इसी प्रकार कुल योग पुरूष 5166, महिला 3689 एवं अन्य 01 तथा 8856 दिव्यांग मतदाता है।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2024 का अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को निर्दिष्ट स्थानों में किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक दिनांक 06 जनवरी 2024 को किया जाकर दिनांक 06 जनवरी 2024 से दिनांक 22 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान जिले में कुल 18089 फार्म-6 के तहत नाम जोड़े गये। फार्म-7 के तहत कुल 48925 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया तथा फार्म-8 के तहत कुल 11323 मतदाताओं के नाम में त्रुटिसुधार तथा शिफ्टिंग की कार्यवाही की गई। इस प्रकार फार्म-6 में 18629 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें 18089 स्वीकार किये गये। फार्म-7 में 50551 प्राप्त हुए जिसमें 48925 आवेदन स्वीकार किये तथा फार्म-8 में 11656 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 11323 आवेदन स्वीकार किया गया।
जिला स्तर पर एक फोटोयुक्त हार्ड प्रति एवं एक फोटो रहित साफ्ट कॉपी (बिना फोटो की) (इमेज पीडीएफ फार्मेट) में मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रदाय की जाएगी। अंतिम प्रकाशन में फोटो रहित मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर के वेबसाईट सीईओछत्तीसगढ़डाटएनआईसीडाटइन में होस्ट कर दी गई है। आम जनता मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची डाउनलोड कर इसका अवलोकन कर सकते हैं। मतदाता सूची के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में स्थित टोल फ्री नंबर 1950 में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 बजे से सायंकाल 5.30 बजे तक की अवधि में संपर्क कर सकते हैं। सतत् अद्यतीकरण के तहत मतदाता सूची में जोड़ने, काटने, संशोधन एवं स्थानान्तरण के लिए प्ले स्टोर से वोटरहेल्पलाईन एप डाउनलोड कर अथवा वोटर्सडाटईसीआईडाटजीओवीडाटइन पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं तथा मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.